Wednesday, 1 March 2017

जनमत संग्रह

जनमत संग्रह
जनमत संग्रह जिसे मत संग्रह या सिर्फ जनमत भी कहते है, एक ऐसा प्रत्यक्ष मतदान है जिसमें किसी क्षेत्र विशेष के सभी मतदाताओं को मतदान के द्वारा किसी एक विशेष प्रस्ताव को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने के लिए कहा जाता है | दुसरे शब्दों में जनमत संग्रह के माध्यम से सरकार की नीतियों या किसी प्रस्तावित कानून के बारे में जनता की राय मालूम की जाती है | जनमत संग्रह नये संविधान के निर्माण , वर्त्तमान संविधान में संशोधन , किसी नए कानून, किसी निर्वाचित सदस्य का निर्वाचन रद्द करने या सरकार की किसी विशिष्ट नीति को स्वीकार या अस्वीकार करने से सम्बंधित हो सकता है | यह प्रत्यक्ष लोकतंत्र का एक रूप है |
जनमत संग्रह लैटिन क्रिया Fero की संज्ञा है, और अर्थ "वापस लाने" है ।माना जाता है कि जनमत संग्रह का नाम एवं उसका उपयोग  सबसे पहले 16वीं शताब्दी  के करीब ग्रौबुन्दें के स्विस केंटन में हुई |
जनमत संग्रह एक प्रत्यक्ष लोकतंत्र का तंत्र है  जिसमें  संसद या सरकार की भागीदारी के बिना, नागरिकों को  सीधे एक वोट के माध्यम से राजनीतिक निर्णय लेने के लिए अनुमति प्रदान करती है ।
एक राजनीतिक-दार्शनिक दृष्टिकोण से, जनमत संग्रह प्रत्यक्ष लोकतंत्र की अभिव्यक्ति कर रहे हैं। लेकिन, आधुनिक दुनिया में,  जनमत संग्रह को  प्रतिनिधि लोकतंत्र के संदर्भ में समझे जाने  की जरूरत है।
परंतु सम्भ्रांतवादी दृष्टिकोण के अनुसार जनमत संग्रह का देश की राजनीति में कोई अर्थ नहीं है क्योंकि सम्भ्रांत वर्ग समझते है कि अनपढ़, अर्धशिक्षित, गरीब और ग्रामीण जनता को समाज और देश के गंभीर मसलों की कोई समझ नहीं हैं | उनके निर्णय धन के लोभ और बाहुबल के आतंक से आसानी से प्रभावित हो जाते है | अतः  जनमत संग्रह का देश की राजनीति में कोई अर्थ नहीं है |
18 वीं सदी के अंत के बाद से, राष्ट्रीय जनमत संग्रह को  सैकड़ों देशों में आयोजित किया गया है | पूरे विश्व में स्विट्ज़रलैंड का स्तन प्रथम है, इसके बाद दर्जनों जनमत संग्रहों के साथ ऑस्ट्रेलिया का स्थान  दूसरा  हैं |
एक जनमत संग्रह आमतौर पर मतदाताओं को स्वीकार करने या एक प्रस्ताव को खारिज करने का एक विकल्प प्रदान करता है, लेकिन यह जरूरी मामला नहीं है। स्विट्जरलैंड में, उदाहरण के लिए, कई विकल्प  जनमत संग्रहों में आम हैं। स्वीडन में आयोजित की, 1957 में और 1980 में  दो बहुविकल्पीय जनमत संग्रहों में  मतदाताओं को तीन विकल्पों की पेशकश की; 1977 में, ऑस्ट्रेलिया में एक जनमत संग्रह का आयोजन एक नया राष्ट्रीय गान निर्धारित  करने के लिए किया गया, जिसमें मतदाताओं को  चार विकल्प थे; और 1992 में, न्यूजीलैंड ने अपनी  चुनावी प्रणाली पर एक पांच विकल्प वाले  जनमत संग्रह का आयोजन किया|
मौजूदा सभ्यता में मीडिया  एक तरह से देखें तो जनमत का प्रहरी है , दूसरे ढंग से देखें तो वह जनमत का निर्माता है । यह मत-निर्माण सिर्फ तात्कालिक मुद्दों के बारे में नहीं होता है , बल्कि गहरी मान्यताओं और दीर्घकालीन समस्याओं के स्तर पर भी होता है । यह मत-निर्माण या प्रचार इतना मौलिक और प्रभावशाली है कि इसे मानस-निर्माण ही कहा जा सकता है ।



जनमत संग्रह के क्षेत्र
जनमत सन्ग्रह अर्थात मत संग्रह या सिर्फ जनमत भी कहते है, एक ऐसा प्रत्यक्ष मतदान है जिसमें किसी क्षेत्र विशेष के सभी मतदाताओं को मतदान के द्वारा किसी एक विशेष प्रस्ताव को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने के लिए कहा जाता है |
जनमत संग्रह की इस परिभाषा पर अगर ध्यान दिया जाएँ तो हम  समझ सकते है की हर वो मुद्दा या विषय जिससे जनमानस के जीवन पर असर पड़ता है एवं उन मुद्दों पर उनकी राये लेना जरूरी है , ऐसे सारे मुद्दे अथवा विषयों का क्षेत्र ही जनमत संग्रह का क्षेत्र है |
मुख्य तौर पर निम्न क्षेत्रों को जनमत संग्रह के क्षेत्रों के अन्दर रखा जा सकता है-
Ø राजनैतिक
Ø आर्थिक
Ø सामाजिक
Ø न्यायिक
Ø पारंपरिक

१.    राजनैतिक – राजनीति एवं राजनैतिक मामलों का जनता पर सबसे जादा प्रभाव पड़ता है | बात हो सरकार चुनने की, सरकारी नीतियों की , संविधान में संसोधन की, राज्य विभाजन की ये सरे मुद्दें राजनैतिक है | इन मुद्दों पर हमेशा से जनमत संग्रह हुए है  एवं जनमत संग्रह कराने की बातें होती रही है  | उदहारण – क्या दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए? इस मुद्दे पर सत्ताधारी केजरीवाल सरकार जनमत संग्रह की वकालत करती है | वही दूसरा उदहारण भी भारत का ही है | जम्मू कश्मीर की आजादी के मुद्दे पर लोग एवं बहुत सी पार्टियाँ जनमत संग्रह चाहती है |
२.    आर्थिक – “अर्थ” का प्रभाव सीधा लोगों पर पड़ता है. इसलिए आर्थिक मामलों पर लोगो की राय जानना कभी-कभी आवश्यक हो जाता है | आर्थिक मामलों के अन्दर भूमि अधिग्रहण , खेती ,कृषि, आदि बहुत सारी चीज़े आती है |
३.    सामाजिक – समाज का निर्माण, समाज में रहने वाले लोगों से होता है | सामाजिक गतिविधयों में उनकी भागीदारी सबसे अदिकवं प्रभावसाली होती है | अतः सामाजिक मुद्दे, जिसके अन्दर महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण क्षेत्रो में घरों में शौच की आव्यशाकता , धार्मिक स्थलों का निर्माण आदि आते है |
४.    न्यायिक – न्याय का हक़ सबको है एवं न्याय व्यवस्था में हो रहे संशोधन अथवा नए कानून के निर्माण में बहुत बार लोगो कि रे जानना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है | इस क्षेत्र को भी कभी कभी जनमत संग्रह कि आवश्यकता होती है |
५.    पारंपरिक – कुछ पारंपरिक मुद्दे जैसे समाज में चल रही कुप्रथाएं आदि को ख़त्म करने में लोगो कि राये जानने से लोगो में उस विषय के प्रति जागरूकता  भी उत्पन्न होती है एवं उन कुरीतियों पर प्रहार करना आसन हो जाता है |
६.    अन्य – लोगो कि रे हर मुद्दे पर महत्वपूर्ण हो होती है, अतः ऐसा शायद ही कोई क्षेत्र है जो जनमत संग्रह से अच्छुता रह सके |






विश्व के प्रमुख जनमत संग्रह
# 28 सितम्बर 2014 को स्कॉटलैंड में जनमत संग्रह कराया गया कि स्कॉटलैंड एक स्वतंत्र देश बने या नहीं | स्कॉटिश सरकारऔर यूनाइटेड किंगडम सरकार के बीच एक समझौते के बाद स्कॉटलैंड में जनमत संग्रह करने का निर्णय लिया गया | जनमत संग्रह का सवाल, चुनाव आयोग कि सिफारिश के बानुसार “ क्या स्कॉटलैंड एक स्वतंत्र देश होना चाहिए” | इस जनमत का परिणाम कुल 36,23,344 वोट्स रहे, जिसमें हां के लिए 16,17,989 मत और नहीं को 20,01,926 मत मिले | नहीं पक्ष ने जनमत  में 55.3% मत ग्रहण किये और विजेता रही |

# न्यू ज़ीलैण्ड में 1993 में राष्ट्रीय ध्वज को बदलने को लेकर जनमत संग्रह हुआ जिसमे लोगो ने ना के पक्ष मं अधिक मत दिए |

# 1948 में कश्मीर के मुद्दे पर जनमत संग्रह करने के लिए यू.एन. ने प्रस्ताव रखा था परन्तु इस मुद्दे पर जनमत संग्रह हो नै पाया |

#शरद ऋतु 2004 - इंग्लैंड में क्षेत्रीय विधानसभाओं पर जनमत संग्रह।

जनमत संग्रह: फायदें व नुकसान
जनमत संग्रह में मतदाताओं द्वारा अधिक सावधान विवेचना  की तुलना में क्षणिक सनक के द्वारा संचालित होने की संभावना है, या कि वे पर्याप्त जटिल या तकनीकी मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए सूचित नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा मतदाता  प्रचार, मजबूत व्यक्तित्व , और महंगा विज्ञापन अभियानों में बह जा सकता है। जेम्स मेडिसन ने तर्क दिया कि प्रत्यक्ष लोकतंत्र "बहुमत के अत्याचार 'है।
जनमत संग्रह के लिए कुछ विपक्षी यह तर्क देते है कि एडॉल्फ हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी जैसे तानाशाह  लोकलुभावनवाद के रूप में दमनकारी नीतियों को छिपाने के लिए जनमत संग्रह किया करते थे। जनमत संग्रह के हिटलर के उपयोग कारण ही द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से, जर्मनी में संघीय स्तर पर जनमत संग्रहों के आयोजन का कोई प्रावधान नहीं है |
वहीं जनमत संग्रह एक प्रत्यक्ष लोकतंत्र का तंत्र है  जिसमें  संसद या सरकार की भागीदारी के बिना, नागरिकों को  सीधे एक वोट के माध्यम से राजनीतिक निर्णय लेने के लिए अनुमति प्रदान करती है ।जनमत संग्रह प्रत्यक्ष लोकतंत्र की अभिव्यक्ति कर रहे हैं। जनमत संग्रह के अधिवक्ता का तर्क है कि कुछ निर्णय सबसे अच्छा प्रतिनिधियों के हाथों से बाहर ले जाया जाए और लोगों द्वारा सीधे निर्धारित किया जाए।

निष्कर्ष
जनमत संग्रह जिसे मत संग्रह या सिर्फ जनमत भी कहते है, एक ऐसा प्रत्यक्ष मतदान है जिसमें किसी क्षेत्र विशेष के सभी मतदाताओं को मतदान के द्वारा किसी एक विशेष प्रस्ताव को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने के लिए कहा जाता है | जनमत संग्रह एक प्रत्यक्ष लोकतंत्र का तंत्र है|
एक राजनीतिक-दार्शनिक दृष्टिकोण से, जनमत संग्रह प्रत्यक्ष लोकतंत्र की अभिव्यक्ति कर रहे हैं। लेकिन, आधुनिक दुनिया में,  जनमत संग्रह को  प्रतिनिधि लोकतंत्र के संदर्भ में समझे जाने  की जरूरत है।
परंतु सम्भ्रांतवादी दृष्टिकोण के अनुसार जनमत संग्रह का देश की राजनीति में कोई अर्थ नहीं है|
एक जनमत संग्रह आमतौर पर मतदाताओं को स्वीकार करने या एक प्रस्ताव को खारिज करने का एक विकल्प प्रदान करता है, लेकिन यह जरूरी मामला नहीं है। 1992 में, न्यूजीलैंड ने अपनी  चुनावी प्रणाली पर एक पांच विकल्प वाले  जनमत संग्रह का आयोजन किया |
मौजूदा सभ्यता में मीडिया  एक तरह से देखें तो जनमत का प्रहरी है , दूसरे ढंग से देखें तो वह जनमत का निर्माता है |

लोगो कि रे हर मुद्दे पर महत्वपूर्ण हो होती है, अतः ऐसा शायद ही कोई क्षेत्र है जो जनमत संग्रह से अच्छुता रह सके |

Tuesday, 28 February 2017

मीडिया शोध के सिद्धांत

मीडिया शोध के सिद्धांत


शोध क्या है ?
सामाजिक क्षेत्र में प्रशनों के उत्तर खोजने के क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित प्रयास को शोध कहा जाता है | शोध के लिए अंग्रेजी में ‘रिसर्च (research) शब्द का प्रयोग किया जाता है | रिसर्च मूल रूप में लैटिन के रि(Re) अर्थात दोबारा और सर्च (search) अर्थात खोजना से बना है | अतः रिसर्च या शोध का अर्थ है पुनःखोजना | शोध का लक्ष्य “सत्य का संधान” है |

जिज्ञासा अनुसंधान के लिए बुनियादी प्रेरणा है। यह कहा जाता है कि जब से एडम ने जिज्ञासा से बाहर ज्ञान का वर्जित फल चख लिया, वह पहले शोधकर्ता बन गया। तब से, ज्ञान के लिए मानव ने खोज जारी रखा है। वास्तव में हम सब शोधकर्ता है | हम सूचनाएँ एकत्र करते है, परिक्षण करते है, नए और आसन तरीके खोजते है, कुछ नई मान्यताएं गढ़ते है, पूर्व निर्धारित मान्यताओं को तोड़ते है |

अनुसंधान अक्सर अवलोकन के साथ शुरू होता है। अवलोकन बुद्धिपूर्ण तरीके से हमारे  संवेदी तंत्र का इस्तेमाल करता है । हम  यह जानते हैं कि अवलोकन तथ्यों, संबंधों और घटनाओं को समझने के लिए एक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। अगर अवलोकन सटीक है, परिणाम और अधिक विश्वसनीय हो जाएगा।

अनुसंधान का मतलब  कुछ हद तक जांच करने  का रवैया है। यह तथ्यों के लिए एक ईमानदार, बुद्धिमान और व्यापक खोज है। सभी अनुसंधान क्रमिक या  व्यवस्थित ज्ञान के लिए एक खोज है| गुणात्मक तरी सेके एकत्रित  या व्यवस्थित करने का एक  तरीका है। शोध तथ्यों  का विश्लेषण करने , वर्गीकृत करने  या फिर  मात्रात्मक या गुणात्मक तरीके से एकत्रित  या व्यवस्थित करने का एक  तरीका है। यह तथ्यों का विश्लेषण कर उन्हें प्रकाश में लाने  और समस्याओं का  समाधान पाने के लिए एक प्रयास है। अनुसंधान वैज्ञानिक खोज का एक पहलू है और अब एक प्रमुख अनुशासन बन गया है।

परिभाषा

शोध का अर्थ किसी वास्तु अथवा व्यक्ति के विषय में विशेष रूप से सतर्कता के साथ खोज करना , तथ्यों या सिद्धांतो का परिक्षण करने के लिए विशे सामग्री की लगातार जानकारी प्राप्त करने से है
                                         -दि न्यू सेंचुरी डिक्शनरी

शोध एक दृष्टिकोण है ,जाँच-परख का तरीका और मानसिकता है | -रस्क

नवीन ज्ञान की प्राप्ति के लिए किये गए व्यवस्थित प्रयत्न को हम शोध कहते है | - रेडमैन और मोरी 

ज्ञान को खोजना, विकसित करना और सत्यापित करना शोध है | - रुमेल
किसी समस्या को हल करने के लिए व्यवस्थित ढंग से जांच पड़ताल करना और सूचनाएँ उपलब्ध करना शोध है |

      उपरोक्त परिभाषा के आधार पर कहा जा सकता है कि नवीन ज्ञान की खोज की दिशा में दिए गए व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध प्रयास शोध है। शोध का अंतिम उद्देश्य सिद्धांतों का निर्माण करना होता है । मनुष्य के जीवन में आने वाली समस्याओं के निदान में भी शोध ही आगे आता है । शोध विज्ञान और वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित होता है। इसलिए इस परआधारित ज्ञान भी वस्तुपरक होता है।

        शोध में दो भौतिक गुणों की प्रधानता पायी जाती है | प्रथम अवलोकन (observation) –जिसके द्वारा घटना या व्यव्हार को उद्देश्यपूर्ण दृष्टि से देखना , दिव्तीय परिक्षण – प्राप्त तःत्ज्यो के अर्थ को समझकर घटना के पीछे छिपे कारकों को परखना है | इन दोनों गुणों को ध्यान  में रखकर जो ज्ञान प्राप्त होगा उसे संचित करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को ही शोध कहा जाता है |    
      प्रत्यक शोध अध्ययन किसी प्रश्न समस्या घटना ,प्रवत्ति या व्यवहार को लेकर प्रारंभ किया जात है | इसमें शोधकर्ता यह जानने की कोशिश करता है कि सम्बंधित घटना या समस्या या प्रश्न कब कैसे तथा किसके द्वारा उत्पन्न किया गया है  |



एक शोधकर्ता के उपकरणों में से कुछ इस प्रकार हैं:

·       विकसित शास्त्रीयता
·       सटीक निरिक्षण
·       पारदर्शिता
·       तर्कसंगत सोच
·       लम्बे समय तक कार्य करने की इच्छा शक्ति

किसी भी शोध को एक एकीकृत सिद्धांत या एक वैचारिक प्रणाली के आधार पर किया जाना चाहिए।  शिथिल टिप्पणियों की एक श्रृंखला अक्सर एक व्यवस्थित अनुसंधान की ओर ले जाती है । फैसले की परिपक्वता क्षेत्र के एक व्यापक अनुभव के बाद आता है।

शोध के प्रकार
शोध मुख्यत: तीन प्रकार के होते है – 1. मौलिक (basic)  2.व्यवहारिक शोध (applied research)  3.क्रियात्मक शोध (action research) | ये तीनो ही प्रकार महत्वपूर्ण है और मीडिया में तीनो प्रकार की शोध होती है |

मीडिया शोध के सिद्धांत


v मीडिया शोध करते समय हमेशा ध्यान रखना चाहिए की जनता के हित को सबसे एहम महत्वपूर्णता दि जाए जिससे की समाज के सभी वर्गों भला हो सके |

v मीडिया में शोध के विषय का चयन गंभीरता से किया जाए,समाज को ध्यान में रख कर विषय का चयन होना चाहिए |

v मीडिया शोध करने से पहले परिकल्पना तैयार करे जिससे आगे के कार्य में आसानी हो | परिकल्पना किसी विषय  के सम्बन्ध अस्थायी हल देने का साधन है |

v शोध के विषय के अनुसार हर पक्ष का अध्धयन हो और हर पहलुओ पर रोशनी डाली जाए |

v मीडिया की गुणवत्ता बनाये रखने  के लिए मीडिया का निष्पक्ष होना ज़रूरी है और इसीलिए मीडिया के लिए शोध करते हर किसी भी  तरह के पूर्वाग्रह में न पड़े अन्यथा शोध के परिणाम पर गलत असर पड़ सकता है |

v शोध करते समय हर महतवपूर्ण बात को नोट करना चाहिए जिससे की रिपोर्ट बनाने में कोई गलती न हो सकें |

v शोध करने से पहले शोध का केंद्र क्या है ये जानना आवश्यक है |

v किस प्रकार के आंकड़े चाहिए | उन्हें जुटाने की तकनीक क्या होगी |

v शोध करते समय सहजता से काम ले क्योंकी  एक भी  गलत कदम शोध
को उलझा सकता है और समय बीतने के बाद भी कोई परिणाम निकाल पाना संभव न होगा |

v शोध के बाद उपयोगी और उनुप्योगी सामग्री को छांट कर अलग रखे और प्राप्त तथ्यों ,आंकड़ो को एक क्रम में रखें |

v मीडिया शोध करते समय ये ध्यान में रखे की शोध  कार्य इलेक्ट्रॉनिक  मीडिया के लिए किया जा रहा है या प्रिंट मीडिया के लिए |मीडिया के प्रकार अनुसार ही सामग्री  एकत्रित करें |

v विषय का अध्धयन तेज़ी से करें |समय की बचत का ध्यान रखे जितनी जल्दी शोध कार्य पूर्ण होगा उसका प्रभाव उतना ही बेहतर होगा |

v शोध को बेहतर बनाने के लिए पूर्व शोध को जांचे और उसकी गलतियों से सीख कर नयी शोध को बेहतर बनाने का प्रयास करें |

v निष्पक्षता का सिद्धांत : किसी भी प्रकार के शोध में निष्पक्षता का होना अति आवश्यक है और मीडिया में इसका होना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें पक्षपात की संभावना और अधिक बनी रहती है ।निष्पक्षता के साथ शोधकरना और निष्पक्षता के साथ ही उसका परिणाम निकलना एक अच्छे शोधकर्ता की पहचान है ।किसी भी शोधकर्ता को अपनेकार्य के प्रति वस्तुनिष्ठ रहना चाहिए और अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए । मीडिया शोध के लिए निष्पक्षता सिद्धांत अति आवश्यक है ।

v वस्तुनिष्ठ का सिद्धांत मीडिया : शोध में वस्तुनिष्ठता का सिद्धांत भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण है शोधकर्ता को शुद्ध वस्तुनिष्ठ था के साथ करनी चाहिए वस्तुनिष्ठता का सिद्धांत अपनाएं बिना एक सफल शोध नहीं किया जा सकता
v लोकतंत्र मूल्यों की रक्षा का सिद्धांत : मीडिया शोध करते समय लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का ध्यान रखना चाहिए संविधान संविधान की रक्षा हर स्थिति में करनी चाहिए सोच करते समय संविधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए बल्की कानून के दायरे में रहकर सोध करना चाहिए ।

v दृष्टि की व्यापकता का सिद्धांत : शोध करते समय शोधकर्ता का विस्तृत नजरिया होना चाहिए उसे किसी भी संस्कृति धर्म विशेषव्यापकता नहीं देनी चाहिए बल्कि जो पूरा जनसमूह मानता है उस पर विचार करना चाहिए शोधकर्ता को निष्पक्षता एवम किसी जाति धर्म समुदाय का पक्ष लिए बिना शोध करना चाहिए डिस्टिक की व्यापकता शोधकर्ता के लिए बहुत आवश्यक है शोध हमेशा विश्वास नहीं होना चाहिए कुछ भी ऐसा नहीं होना चाहिए जिस पर विश्वास न किया जाए ।

v गोपनीयता की रक्षा का सिद्धांत : शोध करते समय गोपनीयता की रक्षा का ध्यान रखना चाहिए जब तक आवश्यकता ना हो तब तक किसी भी सूत्र को शोध की जानकारी नहीं देनी चाहिए यदि हम किसी चीज का सर्वे कर रहे हैं तो हमें उसके नाम को वो अपने रखना चाहिए यदि हम किसी प्रकार की घटना का शो कर रहे हैं तो हमें उसकी पूरी पहचान को गोपनीय रखना चाहिए क्योंकि पीड़ित की पहचान बताने से उसकी गरिमा पर एक और प्रहार करने जैसा होगा |